सावन में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने गोकुल बाबा मंदिर का किया औचक निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 30 July 2026 60 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुरुवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित गोकुल बाबा मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए गए। डीएम और एसएसपी ने कहा कि श्रावण मास में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संचालित की जाएं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय द
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (उकसाने) के मामल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बक्सर स्थित माँ चंद्रिका देवी धाम