मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी को सुरक्षित संरक्षण, गंगाघाट पुलिस की संवेदनशील पहल
-
By
Admin
Published - 30 July 2026 75 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ एक किशोरी को सुरक्षित संरक्षण देकर सराहनीय कार्य किया। जानकारी के अनुसार, शुक्लागंज क्षेत्र में स्कूल यूनिफॉर्म पहने लगभग 13–14 वर्षीय किशोरी के भटकने की सूचना पत्रकार नफीस खान ने फोन के माध्यम से प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह को दी। किशोरी अपना नाम, पता या परिजनों की जानकारी बताने में असमर्थ थी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा। कांस्टेबल मुकेश व अन्य पुलिसकर्मियों ने किशोरी को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर कोतवाली गंगाघाट पहुंचाया। पुलिस अब किशोरी की पहचान कर उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है, ताकि उसे सकुशल परिवार के सुपुर्द किया जा सके।
पुलिस की इस त्वरित, मानवीय और संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की। यह पहल उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, सुरक्षा और मानवीय दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय द
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (उकसाने) के मामल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बक्सर स्थित माँ चंद्रिका देवी धाम