पत्नी गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस की कार्रवाई
-
By
Admin
Published - 29 July 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
कोतवाली सदर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (उकसाने) के मामले में वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को मगरवारा निवासी सुनील कुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके 30 वर्षीय पुत्र पवन को उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। शिकायत के आधार पर कोतवाली सदर में मुकदमा संख्या 465/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी रागिनी राठौर (25) निवासी मगरवारा को बुधवार को राजधानी मार्ग स्थित मसवासी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्ता को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई पूरी की।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण (उकसाने) के मामल
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बक्सर स्थित माँ चंद्रिका देवी धाम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन पुलिस ने मेडिकल स्टोर से मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए गंगाघाट
-
सोमेंद्रनाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी