जनता के विरोध और सपा के धरना-प्रदर्शन के बाद हरकत में आया विभाग, अजगैन ROB सर्विस रोड पर शुरू हुआ निर्माण कार्य
-
By
Admin
Published - 23 July 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। नवाबगंज क्षेत्र स्थित अजगैन रेलवे ओवरब्रिज (ROB) की अधूरी सर्विस रोड और लंबे समय से जलभराव की समस्या को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन का असर अगले ही दिन देखने को मिला। बुधवार को निर्माण विभाग सक्रिय हुआ और सर्विस रोड पर जमा पानी की निकासी कराने के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
काफी समय से अधूरी सर्विस रोड और खराब मार्ग के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार हो रही बारिश से स्थिति और गंभीर हो गई थी। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए जल्द समाधान की मांग की थी। इसके बाद विभाग ने मौके पर मशीनें और श्रमिक लगाकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब कार्य तेजी से पूरा होगा और आवागमन की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। पशुपालन विभाग में वित्तीय अनियमितता के आरोपों पर बड़ी कार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद उन्नाव के नवाबगंज सामुदा