उन्नाव परियर घाट पर DM का सख्त रूख, बाढ़ सुरक्षा कार्यों में देरी पर ठेकेदार को चार दिन की मोहलत.
-
By
Admin
Published - 23 July 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने गुरुवार को परियर गंगा घाट के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचने वाले मार्ग के निर्माण में लापरवाही और धीमी प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य हर हाल में 4 दिन के भीतर पूरा किया जाए. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से निपटने के लिए मेडिकल टीमों को सक्रिय किया जाए, एंटी वेनम सहित आवश्यक दवाओं का पर्याप्त भंडारण हो, और राहत शिविरों, पेयजल, भोजन तथा पशुओं के चारे की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह सहित प्रशासन, स्वास्थ्य, सिंचाई और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। पशुपालन विभाग में वित्तीय अनियमितता के आरोपों पर बड़ी कार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद उन्नाव के नवाबगंज सामुदा