बारिश से नवाबगंज सीएचसी जलमग्न, मरीजों और चिकित्सकों को भारी परेशानी
-
By
Admin
Published - 22 July 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद उन्नाव के नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। अस्पताल परिसर और मुख्य मार्ग पर पानी भर जाने से मरीजों, उनके तीमारदारों तथा चिकित्सकों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं और संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि सीएचसी के आसपास सड़क का समुचित निर्माण न होने तथा नालियों की नियमित सफाई और रखरखाव के अभाव में हर बारिश के दौरान यह समस्या पैदा हो जाती है। इस संबंध में CHC अधीक्षक ने जिला अधिकारी को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया जलनिकासी की समुचित व्यवस्था, सड़क निर्माण तथा नालियों की सफाई कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद उन्नाव के नवाबगंज सामुदा
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना हसनगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वां
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में कानपुर-बालामऊ रेलवे मार्ग पर बुधवार शाम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव के हसनगंज विकासखंड क्षेत्र में नवई-नेवाजी खेड़ा से ओहरापुर कौड़िया तक क