चार दिन बंद रहेगा रहेगी रेलवे क्रॉसिंग रेलवे फाटक 35-बी, कचहरी रोड ओवरब्रिज से होगा यातायात संचालन
-
By
Admin
Published - 23 July 2026 15 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। शहर के छोटे चौराहे से लोकनगर जाने वाले मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक संख्या-35 बी को मरम्मत कार्य के चलते 23 जुलाई से 26 जुलाई तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। रेलवे विभाग द्वारा ट्रैक और फाटक पर आवश्यक मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है, जिसके कारण इस मार्ग पर चार दिनों तक यातायात प्रभावित रहेगा।
प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए छोटे चौराहा–कचहरी रोड–ओवरब्रिज मार्ग का उपयोग करें। इस दौरान लोकनगर, स्टेशन क्षेत्र और आसपास जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहन निर्धारित वैकल्पिक मार्ग से होकर गुजरेंगे। अधिकारियों ने कहा है कि मरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा, ताकि 26 जुलाई के बाद फाटक को पुनः सामान्य यातायात के लिए खोला जा सके। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे यातायात व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और अनावश्यक रूप से बंद मार्ग की ओर जाने से बचें।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। पशुपालन विभाग में वित्तीय अनियमितता के आरोपों पर बड़ी कार
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उ
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद उन्नाव के नवाबगंज सामुदा