हेडफोन की वजह से ट्रेन की चपेट में आया युवक, गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 22 July 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में कानपुर-बालामऊ रेलवे मार्ग पर बुधवार शाम एक 22 वर्षीय युवक पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान माखी के मोहल्ला सराय निवासी सुनील (गंगा) पुत्र महेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मवेशी चराने गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक ने कान में हेडफोन लगा रखा था, जिससे वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे ट्रेन के नीचे से निकालकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। हादसे के चलते ट्रेन करीब आधे घंटे तक घटनास्थल पर खड़ी रही।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद उन्नाव के नवाबगंज सामुदा
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना हसनगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वां
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में कानपुर-बालामऊ रेलवे मार्ग पर बुधवार शाम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव के हसनगंज विकासखंड क्षेत्र में नवई-नेवाजी खेड़ा से ओहरापुर कौड़िया तक क