बदहाल सड़क पर धान की रोपाई कर ग्रामीणों ने जताया विरोध
-
By
Admin
Published - 22 July 2026 8 views
सार्थक संवाददाता
उन्नाव के हसनगंज विकासखंड क्षेत्र में नवई-नेवाजी खेड़ा से ओहरापुर कौड़िया तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध प्रदर्शन किया। उनका दावा है कि मार्ग पर करीब 700 गड्ढे हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। यह सड़क कई गांवों को जोड़ती है, लेकिन बदहाल स्थिति के कारण लोग पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि 2016 में बनी सड़क एक साल में ही उखड़ गई और शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण नहीं हुआ तो आगामी चुनाव में "रोड नहीं तो वोट नहीं" अभियान चलाया जाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद उन्नाव के नवाबगंज सामुदा
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना हसनगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वां
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में कानपुर-बालामऊ रेलवे मार्ग पर बुधवार शाम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव के हसनगंज विकासखंड क्षेत्र में नवई-नेवाजी खेड़ा से ओहरापुर कौड़िया तक क