हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद
-
By
Admin
Published - 22 July 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
कोतवाली सदर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लोहे की एक रॉड बरामद की है। यह कार्रवाई
पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को मंजू यादव की तहरीर पर कोतवाली सदर में अंशू यादव उर्फ अनुराग निवासी लोक नगर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, लूट, मारपीट, रंगदारी, शस्त्र अधिनियम और गुंडा एक्ट समेत करीब 19 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत मिश्र, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक नसीम तथा पुलिसकर्मी संदीप कुमार और ब्रजपाल शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। लगातार हो रही बारिश के चलते जनपद उन्नाव के नवाबगंज सामुदा
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाजवादी
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना हसनगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव कोतवाली सदर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वां
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में कानपुर-बालामऊ रेलवे मार्ग पर बुधवार शाम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव के हसनगंज विकासखंड क्षेत्र में नवई-नेवाजी खेड़ा से ओहरापुर कौड़िया तक क