डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
-
By
Admin
Published - 12 July 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा गांव के पास लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रविवार दोपहर तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान अजगैन कोतवाली क्षेत्र के सेरसा गांव निवासी 22 वर्षीय सागर और उनके मामा रंजीत (24), निवासी ढकिया गांव, थाना सोहरामऊ के रूप में हुई है। दोनों शटरिंग का कार्य करते हैं और इन दिनों बंथरा क्षेत्र में काम कर रहे थे। रविवार को बाइक की सर्विस कराने नवाबगंज जाते समय आशाखेड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सागर की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि रंजीत का उपचार सीएचसी में जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र के गदन खेड़ा मोहल्ले में रविवार सुबह 36 वर्ष
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के थाना सोहरामऊ पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए द
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा गांव के पास लखनऊ-कानपुर हाईव
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क के प्रया
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव 13 जुलाई 2026 को प्रस्तावित कानपुर-लखनऊ एक्सप
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनपद उन्नाव की पुरवा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष