शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 12 July 2026 19 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। जनपद उन्नाव की पुरवा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार 11 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर पर थाना पुरवा में मुकदमा संख्या 209/2026, धारा 69 व 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। रविवार को उपनिरीक्षक राघवेन्द्र अग्निहोत्री एवं कांस्टेबल रवि गोस्वामी ने चंदीगढ़ी तिराहे के पास से वांछित आरोपी गोविन्द पुत्र सूर्यपाल लोधी, निवासी ग्राम भदनांग, थाना पुरवा, जनपद उन्नाव (उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र के गदन खेड़ा मोहल्ले में रविवार सुबह 36 वर्ष
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के थाना सोहरामऊ पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए द
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा गांव के पास लखनऊ-कानपुर हाईव
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क के प्रया
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव 13 जुलाई 2026 को प्रस्तावित कानपुर-लखनऊ एक्सप
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनपद उन्नाव की पुरवा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष