परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, 30 बिखरते परिवार फिर हुए एक
-
By
Admin
Published - 12 July 2026 11 views
सोमेन्द्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क के प्रयासों से रविवार को जनपद के 30 विवादित पति-पत्नी के जोड़े आपसी मतभेद भुलाकर दोबारा साथ रहने के लिए राजी हो गए। वामा सारथी की अध्यक्षा नीतू सिंह की देखरेख में विभिन्न थानों एवं परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग की गई। परामर्शदाताओं और महिला हेल्पडेस्क की टीम ने दोनों पक्षों की बातें सुनकर आपसी विवाद सुलझाया और परिवारों को टूटने से बचाया। परिवार परामर्श केंद्र व महिला थाना से पांच-पांच, सोहरामऊ से पांच, कोतवाली, बीघापुर, फतेहपुर चौरासी और बांगरमऊ से तीन-तीन, दही से दो तथा आसीवन से एक जोड़े का सफल समझौता कराया गया। इस दौरान परामर्शदाताओं और पुलिस टीम ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील भी की।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र के गदन खेड़ा मोहल्ले में रविवार सुबह 36 वर्ष
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव जनपद के थाना सोहरामऊ पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए द
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के आशाखेड़ा गांव के पास लखनऊ-कानपुर हाईव
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क के प्रया
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव 13 जुलाई 2026 को प्रस्तावित कानपुर-लखनऊ एक्सप
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनपद उन्नाव की पुरवा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष