कुल्हाड़ी से हमला: पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक और मां घायल, जांच में जुटी पुलिस
-
By
Admin
Published - 08 July 2026 46 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र के रेवला गांव में बुधवार सुबह पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में युवक दीपू और उसकी मां रानी पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने का आरोप है। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपू ने बताया कि बड़े भाई अनुराग की वर्ष 2013 में मृत्यु के बाद उसने अपनी भाभी संगीता से विवाह किया था और उनके तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रहा है। उसका आरोप है कि पत्नी के कथित प्रेम प्रसंग को लेकर घर में विवाद चलता था। बुधवार को अनुज, काका, संगीता और एक अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर उस पर हमला कर दिया तथा उसकी मां पर कुल्हाड़ी से वार किया। मौरावां थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर पुलिस ने 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। सफीपुर में आयोजित उर्स के अवसर पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीए