सफीपुर में 1.4 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
-
By
Admin
Published - 08 July 2026 66 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सफीपुर पुलिस ने 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान वाया तालाब से कर्बला जाने वाली आरसीसी सड़क के पास चाँद बाबू (50) निवासी सैय्यद बाड़ा, कस्बा सफीपुर को एक प्लास्टिक के झोले में गांजा ले जाते हुए पकड़ा गया। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिसमें हत्या, गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम, गोवध निवारण अधिनियम तथा मारपीट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर पुलिस ने 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। सफीपुर में आयोजित उर्स के अवसर पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीए