उन्नाव: प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने व्यापारियों संग की समीक्षा बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
-
By
Admin
Published - 07 July 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में मंगलवार को प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारी संगठनों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में व्यापार, उद्योग, बिजली, सड़क, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य व्यापारियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों के आधार पर बेहतर कारोबारी माहौल तैयार करना है। व्यापारियों ने बिजली, सुरक्षा, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं, जिन पर अधिकारियों ने गंभीरता से विचार किया। उद्योग विभाग और बिजली संबंधी शिकायतों पर मंत्री ने कहा कि सभी विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई और कोई गंभीर संकट सामने नहीं आया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। सफीपुर में आयोजित उर्स के अवसर पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीए
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के पुरवा थाना पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले मे