लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
-
By
Admin
Published - 07 July 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के पुरवा थाना पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 21 अप्रैल 2026 को इस मामले में थाना पुरवा में मुकदमा संख्या 99/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी मोहित कुमार (22 वर्ष) निवासी ग्राम डगरुवनखेड़ा मजरा फतेहगंज, थाना पुरवा को पुरवा-मिर्रीकलां रोड स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अपहृत/पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर अपनी संरक्षा में ले लिया है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राघवेन्द्र अग्निहोत्री, कांस्टेबल रविभारती तथा महिला आरक्षी महक राजा शामिल रहीं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। सफीपुर में आयोजित उर्स के अवसर पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन (जीए
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के पुरवा थाना पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले मे