बिना फायर NOC और नक्शे के संचालित हो रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठान, लोगों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा
-
By
Admin
Published - 06 July 2026 23 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव शहर के एक बहुमंजिला व्यावसायिक भवन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर कारोबार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। भवन में संचालित काके दी हट्टी आउटलेट और आर.जे. फर्नीचर के पास न तो अग्निशमन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर NOC) है और न ही उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण (यूएसडीए) से स्वीकृत नक्शा होने की पुष्टि हो सकी है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में स्थित इस भवन में फायर हाइड्रेंट, आपातकालीन निकास मार्ग, अलार्म सिस्टम जैसी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्व में इसी भवन को बिना स्वीकृति संचालन और सुरक्षा खामियों के कारण प्रशासन द्वारा सीज किया गया था, लेकिन बाद में पुनः व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर दी गईं। नागरिकों का कहना है कि कई शिकायतों के बावजूद संबंधित विभागों ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। नियमों के अनुसार बड़े व्यावसायिक भवनों के लिए फायर NOC और स्वीकृत नक्शा अनिवार्य है। सामाजिक संगठनों ने जिलाधिकारी से पूरे क्षेत्र की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं, संबंधित अधिकारियों की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव पुरवा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार
-
रिपोर्ट -सोमेंद्र नाथ -सार्थक समाचारउन्नाव। आसीवन क्षेत्र में एक निजी तालाब में कथित रूप से लगातार क