ऑपरेशन दहन के अंतर्गत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 89.55 किलोग्राम मादक पदार्थों का विधिक विनिष्टीकरण कराया।
-
By
Admin
Published - 04 July 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। जनपद में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को ऑपरेशन दहन के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) ने न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में विभिन्न थानों के 37 अभियोगों में जब्त मादक पदार्थों का विधिक रूप से विनिष्टीकरण कराया। दही थाना क्षेत्र स्थित डी-1 साइट नंबर-1 स्थित एओबी प्राइवेट लिमिटेड के बॉयलर/इन्सिनरेटर में कुल 89.55 किलोग्राम मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। विनष्ट किए गए मादक पदार्थों में 85.35 किलोग्राम गांजा, 3.85 किलोग्राम चरस, 100 ग्राम स्मैक तथा 250 ग्राम मॉर्फीन शामिल रही। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह, ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।
सम्बंधित खबरें
-
रिपोर्ट -सोमेंद्र नाथ -सार्थक समाचारउन्नाव। आसीवन क्षेत्र में एक निजी तालाब में कथित रूप से लगातार क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस की साइबर टीम ने डिजिटल अरेस्ट के नाम
-
उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरो
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 को निष्पक्