तालाब में कचरा डंप करने से मछलियों की मौत, कार्रवाई की मांग
-
By
Admin
Published - 04 July 2026 24 views
रिपोर्ट -सोमेंद्र नाथ -सार्थक समाचार
उन्नाव। आसीवन क्षेत्र में एक निजी तालाब में कथित रूप से लगातार कचरा और प्लास्टिक डंप किए जाने से बड़ी संख्या में मछलियों की मौत का मामला सामने आया है। मामले को लेकर तालाब स्वामी ने प्रशासन को शिकायत देकर जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता सैफउर रहमान सफवी पुत्र स्वर्गीय मोतिउर रहमान, निवासी आसीवन तरफ पश्चिम, जिला उन्नाव ने बताया कि उनका निजी तालाब "गढ़हा" के नाम से जाना जाता है। आरोप है कि मुजफ्फरपुर सर्रा निवासी दिलीप सिंह द्वारा पिछले कई दिनों से तालाब में भारी मात्रा में कचरा, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट डंप किया जा रहा है। इससे तालाब का पानी गंभीर रूप से प्रदूषित हो गया है। शिकायत के अनुसार, पानी में ऑक्सीजन की कमी और प्रदूषण के कारण तालाब में पाली गई अधिकांश मछलियां तथा ब्रूडर मछलियां मर गई हैं। कई मरी हुई मछलियां पानी में तैर रही हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है और लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका सता रही है।
शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, तालाब की तत्काल सफाई, मरी हुई मछलियों का सुरक्षित निस्तारण तथा मछली पालन में हुए आर्थिक नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले में जांच की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।
सम्बंधित खबरें
-
रिपोर्ट -सोमेंद्र नाथ -सार्थक समाचारउन्नाव। आसीवन क्षेत्र में एक निजी तालाब में कथित रूप से लगातार क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस की साइबर टीम ने डिजिटल अरेस्ट के नाम
-
उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरो
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 को निष्पक्