यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 02 July 2026 4 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने डॉ. जी. नाथ जी बालिका इंटर कॉलेज और श्याम कुमारी सेठ बालिका इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा कक्षों, प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन जांच, सीसीटीवी निगरानी, स्ट्रॉन्ग रूम तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी और एसपी ने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखते हुए सभी निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर पुलिस की साइबर टीम ने डिजिटल अरेस्ट के नाम
-
उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरो
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 को निष्पक्