अज्ञात वाहन की टक्कर से किराना कारोबारी की मौत
-
By
Admin
Published - 30 June 2026 9 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार किराना कारोबारी नरेश (45) की मौत हो गई। वह गंगादासपुर गांव से अपने घर माथर लौट रहे थे। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में सोमवार रात कालूखेड़ा-असरेन्दा मार्ग पर भवलिय
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में बाइक स
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में बरसात का मौसम शुरू होते ही प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारियों में
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के पुरवा ब्लॉक में स्वयं सहायता समूहों के नाम
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) ने मंगलवार को उन्नाव ज
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक गुमशुदा