बकाया भुगतान न मिलने से नाराज नाविक, बाढ़ राहत कार्य से बनाई दूरी
-
By
Admin
Published - 30 June 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में बरसात का मौसम शुरू होते ही प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारियों में जुट गया है, लेकिन पिछले वर्ष के बकाया भुगतान को लेकर नाविकों में भारी नाराजगी है। करीब 26 नाविकों ने चेतावनी दी है कि भुगतान न होने पर वे इस वर्ष बाढ़ राहत कार्य में अपनी नावें नहीं लगाएंगे।
नाविकों का कहना है कि पिछले वर्ष उन्होंने प्रशासन के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया था। इसके बावजूद एक साल बाद भी उन्हें मेहनताना नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
इस बीच प्रशासन गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तैयारियों में लगा है। एसडीएम क्षितिज द्विवेदी ने बताया कि अधिकांश नाविकों का भुगतान हो चुका है और शेष भुगतान बैंक खातों में त्रुटियां दूर होते ही कर दिया जाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में सोमवार रात कालूखेड़ा-असरेन्दा मार्ग पर भवलिय
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में बाइक स
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में बरसात का मौसम शुरू होते ही प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारियों में
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के पुरवा ब्लॉक में स्वयं सहायता समूहों के नाम
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) ने मंगलवार को उन्नाव ज
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक गुमशुदा