बूचड़खानों के खिलाफ भाकियू (सावित्री) का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग
-
By
Admin
Published - 30 June 2026 12 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) ने मंगलवार को उन्नाव जिले में संचालित बूचड़खानों के खिलाफ प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने इंडाग्रो फूड्स प्रा. लि. और जे.एस. इंटरनेशनल फूड्स पर पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाया।
किसान नेताओं का कहना है कि बूचड़खानों से निकलने वाला दूषित पानी आसपास के क्षेत्रों में छोड़ा जा रहा है, जिससे जल स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं और किसानों तथा स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
संगठन ने चेतावनी दी कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार जांच कराने और अनियमितता मिलने पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र में सोमवार रात कालूखेड़ा-असरेन्दा मार्ग पर भवलिय
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में बाइक स
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में बरसात का मौसम शुरू होते ही प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारियों में
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के पुरवा ब्लॉक में स्वयं सहायता समूहों के नाम
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव भारतीय किसान यूनियन (सावित्री) ने मंगलवार को उन्नाव ज
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव फतेहपुर चौरासी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक गुमशुदा