फांसी पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
-
By
Admin
Published - 25 June 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान छेदी लाल पुत्र स्वर्गीय जगदेव के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे घर में फंदे से लटका देखा और नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
छेदी लाल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में तीन बेटियां और तीन बेटे हैं। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र (पीहू सेंटर) पर निजी दव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर भदिहा मोड़ नहर पुल के पास
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शुक्लागंज क्षेत्र में निर्माणाधीन नवीन पुल की जद में आ रहे मकानों को हट
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अचलगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 40 वर्षीय किसान अमन कुमार उर्फ प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मोहर्रम एवं ताजिया जुलूस के दृष्टिगत 26 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से कार