मोहर्रम जुलूस के चलते उन्नाव में रूट डायवर्जन लागू
-
By
Admin
Published - 25 June 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
मोहर्रम एवं ताजिया जुलूस के दृष्टिगत 26 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में विशेष रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। यातायात पुलिस के अनुसार गांधी नगर तिराहा से शहर में आने वाले ई-रिक्शा, ऑटो और कमर्शियल चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा तथा उन्हें गदनखेड़ा चौराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
हरदोई ओवरब्रिज से आईबीपी चौराहा की ओर आने वाले वाहनों को प्रकाश गेस्ट हाउस की तरफ भेजा जाएगा। पुलिस ऑफिस तिराहा से बड़ा चौराहा जाने वाले कमर्शियल वाहनों का प्रवेश भी बंद रहेगा। हुसैन नगर चौराहा से आईबीपी चौराहा की ओर आने वाले वाहनों को छतुरिया कुआं से वापस किया जाएगा।
इसके अलावा बांगरमऊ और सफीपुर की ओर से उन्नाव शहर आने वाले भारी एवं कमर्शियल वाहनों को दोस्ती नगर तिराहा से हरदोई ओवरब्रिज होते हुए लखनऊ बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र (पीहू सेंटर) पर निजी दव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर भदिहा मोड़ नहर पुल के पास
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शुक्लागंज क्षेत्र में निर्माणाधीन नवीन पुल की जद में आ रहे मकानों को हट
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अचलगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 40 वर्षीय किसान अमन कुमार उर्फ प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मोहर्रम एवं ताजिया जुलूस के दृष्टिगत 26 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से कार