अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
-
By
Admin
Published - 25 June 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
अचलगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 40 वर्षीय किसान अमन कुमार उर्फ पिंटू यादव की मौत हो गई। घटना बुधवार रात सुब्बाखेड़ा गांव के पास हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पदमरा गांव निवासी अमन कुमार चपरी गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होने गए थे। देर रात बुलेट बाइक से घर लौटते समय सुब्बाखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात लोडर वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी, 10 वर्षीय पुत्र अंकित, दो भाई और एक बहन हैं। थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र (पीहू सेंटर) पर निजी दव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर भदिहा मोड़ नहर पुल के पास
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शुक्लागंज क्षेत्र में निर्माणाधीन नवीन पुल की जद में आ रहे मकानों को हट
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अचलगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 40 वर्षीय किसान अमन कुमार उर्फ प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मोहर्रम एवं ताजिया जुलूस के दृष्टिगत 26 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से कार