जन औषधि केंद्र पर निजी दवाओं की बिक्री की जांच शुरू
-
By
Admin
Published - 25 June 2026 13 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र (पीहू सेंटर) पर निजी दवाइयों की बिक्री के आरोपों के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार शर्मा को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी परिसर में केवल अनुमन्य दवाओं की बिक्री होनी चाहिए और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।
परिवार कल्याण महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे डॉ. पवन कुमार ने भी मामले का संज्ञान लेकर सीएमओ और सीएमएस को जांच के निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुनील कुमार शुक्ला ने जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया और संचालकों को कैमरे चालू रखने के निर्देश दिए।
सूत्रों के अनुसार केंद्र संचालक को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। शिकायत है कि यहां जन औषधि के नाम पर मरीजों को निजी और महंगी दवाइयां बेची जा रही हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र (पीहू सेंटर) पर निजी दव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर भदिहा मोड़ नहर पुल के पास
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शुक्लागंज क्षेत्र में निर्माणाधीन नवीन पुल की जद में आ रहे मकानों को हट
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अचलगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 40 वर्षीय किसान अमन कुमार उर्फ प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मोहर्रम एवं ताजिया जुलूस के दृष्टिगत 26 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से कार