मोहर्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने किया पैदल गश्त
-
By
Admin
Published - 25 June 2026 7 views
सोमेन्द्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
मोहर्रम के मद्देनजर जनपद उन्नाव में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने थाना कोतवाली सदर पुलिस बल के साथ ताजिया जुलूस मार्गों का निरीक्षण करते हुए पैदल गश्त की।
अधिकारियों ने कोतवाली सदर क्षेत्र में भ्रमण कर मोहर्रम के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं जुलूस मार्गों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान संवेदनशील स्थलों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र (पीहू सेंटर) पर निजी दव
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर-बक्सर मार्ग पर भदिहा मोड़ नहर पुल के पास
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव शुक्लागंज क्षेत्र में निर्माणाधीन नवीन पुल की जद में आ रहे मकानों को हट
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बजेहरा गांव में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अचलगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 40 वर्षीय किसान अमन कुमार उर्फ प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मोहर्रम एवं ताजिया जुलूस के दृष्टिगत 26 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से कार