बड़े मंगल पर एसएसपी ने किया वाटर कूलर का लोकार्पण, शर्बत वितरण कर दिया सेवा का संदेश
-
By
Admin
Published - 23 June 2026 10 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने मंगलवार को यातायात कार्यालय परिसर में स्थापित नए वाटर कूलर का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में शुद्ध एवं शीतल पेयजल की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। नए वाटर कूलर से यातायात कार्यालय में कार्यरत पुलिसकर्मियों के साथ-साथ वहां आने वाले आम नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी।
लोकार्पण के बाद बड़े मंगल के पावन अवसर पर आयोजित शर्बत वितरण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने स्वयं पुलिसकर्मियों और नागरिकों को शर्बत वितरित कर सेवा, सद्भावना और जनकल्याण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल शर्बत का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल, क्षेत्राधिकारी यातायात अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ हर्ष मोदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनसेवा और सामाजिक सरोकार की भावना प्रमुख रूप से देखने को मिली।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना अचलगंज पुलिस ने लूट की घटना के खुलासे में बड़ी सफलता
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज मंगलवार जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता म
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव औरास थाना क्षेत्र में 8 जून को स्वर्ण व्
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने मंगलवार को यातायात कार्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर क्षेत्र स्थित नजर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने क