सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कोचिंग सेंटर सील
-
By
Admin
Published - 23 June 2026 15 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर क्षेत्र स्थित नजर अकैडमी कौटिल्य कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। यह कार्रवाई जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) सुनील दत्त और एसडीएम मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में की गई। निरीक्षण के दौरान भवन में सुरक्षा और अन्य आवश्यक मानकों का पालन नहीं पाया गया। अधिकारियों ने प्रवेश-निकास मार्ग, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं की जांच में कई गंभीर कमियां मिलने पर तत्काल संस्थान को बंद करा दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जिले के अन्य कोचिंग संस्थानों की भी जांच जारी है। सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से जिले के कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना अचलगंज पुलिस ने लूट की घटना के खुलासे में बड़ी सफलता
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज मंगलवार जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता म
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव औरास थाना क्षेत्र में 8 जून को स्वर्ण व्
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने मंगलवार को यातायात कार्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर क्षेत्र स्थित नजर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने क