सर्राफा व्यापारियों संग एसएसपी की गोष्ठी, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा
-
By
Admin
Published - 23 June 2026 11 views
सोमेन्द्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
आज मंगलवार जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए सर्राफा व्यापारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल तथा क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ हर्ष मोदी मौजूद रहे।
गोष्ठी के दौरान थाना औरास क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई लूट की घटना के सफल अनावरण की जानकारी व्यापारियों को दी गई। एसएसपी ने अपराधियों की गिरफ्तारी और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से सभी को अवगत कराया। साथ ही व्यापारियों की समस्याएं और सुरक्षा संबंधी सुझाव सुने गए तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। एसएसपी ने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम एवं अन्य सुरक्षा उपकरण लगाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना अचलगंज पुलिस ने लूट की घटना के खुलासे में बड़ी सफलता
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज मंगलवार जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता म
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव औरास थाना क्षेत्र में 8 जून को स्वर्ण व्
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने मंगलवार को यातायात कार्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर क्षेत्र स्थित नजर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने क