लूटकांड में प्रयुक्त टाटा सफारी समेत आरोपी गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 23 June 2026 32 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। थाना अचलगंज पुलिस ने लूट की घटना के खुलासे में बड़ी सफलता हासिल करते हुए घटना में प्रयुक्त टाटा सफारी कार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली कि लूटकांड में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की काली टाटा सफारी कानपुर की ओर जा रही है। सूचना पर पुलिस ने पीछा कर कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित कोयला नगर पुलिस चौकी के पास वाहन को रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम ऋषभ वाजपेई (29) निवासी मूलतः मौरावां, उन्नाव तथा वर्तमान में यशोदा नगर, कानपुर बताया। आरोपी ने थाना अचलगंज में दर्ज लूट के मुकदमे में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टाटा सफारी (UP 78 HR 4333) बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना अचलगंज पुलिस ने लूट की घटना के खुलासे में बड़ी सफलता
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज मंगलवार जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता म
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव औरास थाना क्षेत्र में 8 जून को स्वर्ण व्
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने मंगलवार को यातायात कार्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर क्षेत्र स्थित नजर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने क