परचून के टीन गोदाम में भीषण आग, हजारों का सामान जलकर राख
-
By
Admin
Published - 23 June 2026 11 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
बांगरमऊ नगर के पावर हाउस बाईपास स्थित एक परचून के टीन गोदाम में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग में हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार नितिन कुमार ने करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
नितिन कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे राहगीरों ने गोदाम से धुआं निकलते देखा और उन्हें सूचना दी। मौके पर पहुंचकर शटर खोलते ही आग की तेज लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एक गोदाम में रखा पूरा परचून का सामान जल चुका था।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना अचलगंज पुलिस ने लूट की घटना के खुलासे में बड़ी सफलता
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज मंगलवार जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता म
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव औरास थाना क्षेत्र में 8 जून को स्वर्ण व्
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह ने मंगलवार को यातायात कार्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर क्षेत्र स्थित नजर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने क