बसीरतगंज हाईवे पर अज्ञात बाइक की टक्कर, युवक समेत तीन बच्चे घायल
-
By
Admin
Published - 20 June 2026 19 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
दही थाना क्षेत्र के बसीरतगंज के पास हाईवे पर शनिवार सुबह अज्ञात बाइक की टक्कर से एक युवक और तीन बच्चे घायल हो गए। घायलों में 15 वर्षीय किशोर अर्पित की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, अचलगंज थाना क्षेत्र के कांटी गांव निवासी कुलदीप शुक्रवार को अपने 15 वर्षीय भांजे अर्पित (पुत्र अवधेश, निवासी हंसाखेड़ा, थाना माखी) को लेकर नवाबगंज कस्बे में अपने बहनोई सुखलाल के घर आए थे। शनिवार सुबह कुलदीप अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ अर्पित के अलावा सुखलाल का सात वर्षीय बेटा कविश और पांच वर्षीय बेटी कनिष्का भी बाइक पर सवार थे।
बसीरतगंज के पास हाईवे पर पीछे से आए एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अर्पित की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात बाइक सवार की तलाश में जुटी है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के मलेथा मजरा बरसिंधी गांव निव
-
युवती ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहारसार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन थाना क्षेत्र के मकूर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के मलेथा मजरा बरसिंधी गांव निवासी कलावती ने पुलिस
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर तहसील के मेथीटीकुर में आयोजित समारोह में घनश्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव। नवाबगंज विकासखंड के अजगैन-मुंशीगंज मार्ग पर भौली गांव के पास शनिवार को
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (एनईईटी) परीक्षा की तैयारियो