अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
-
By
Admin
Published - 20 June 2026 19 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव।
नवाबगंज विकासखंड के अजगैन-मुंशीगंज मार्ग पर भौली गांव के पास शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के मलेथा मजरा बरसिंधी गांव निव
-
युवती ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहारसार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन थाना क्षेत्र के मकूर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के मलेथा मजरा बरसिंधी गांव निवासी कलावती ने पुलिस
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर तहसील के मेथीटीकुर में आयोजित समारोह में घनश्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव। नवाबगंज विकासखंड के अजगैन-मुंशीगंज मार्ग पर भौली गांव के पास शनिवार को
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (एनईईटी) परीक्षा की तैयारियो