जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रगणकों व सुपरवाइजरों का सम्मान
-
By
Admin
Published - 20 June 2026 20 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सफीपुर तहसील के मेथीटीकुर में आयोजित समारोह में घनश्याम मीणा ने मकान सूचीकरण एवं भवन गणना कार्य को समयबद्ध और सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रगणकों व सुपरवाइजरों को सम्मानित किया। जनगणना के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अमित तिवारी, आलोक बाजपेई, पवन गुप्ता और अर्पित तिवारी को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और टीमवर्क के कारण जनगणना का कार्य निर्धारित समय में शत-प्रतिशत पूरा हो सका। उन्होंने सभी कर्मियों से भविष्य में भी इसी लगन के साथ शासन की प्राथमिकताओं को सफल बनाने का आह्वान किया।
समारोह में एसएसपी जय प्रकाश सिंह, विधायक बंबा लाल दिवाकर, शैलेश पांडेय, शिवेंद्र वर्मा, देवेन्द्र यादव, अनीता शाह, श्वेता त्रिपाठी सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के मलेथा मजरा बरसिंधी गांव निव
-
युवती ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहारसार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन थाना क्षेत्र के मकूर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के मलेथा मजरा बरसिंधी गांव निवासी कलावती ने पुलिस
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर तहसील के मेथीटीकुर में आयोजित समारोह में घनश्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव। नवाबगंज विकासखंड के अजगैन-मुंशीगंज मार्ग पर भौली गांव के पास शनिवार को
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (एनईईटी) परीक्षा की तैयारियो