शादी से पहले दहेज मांगने और संबंध बनाने का आरोप
-
By
Admin
Published - 20 June 2026 54 views
युवती ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
सार्थक संवाददाता उन्नाव
अजगैन थाना क्षेत्र के मकूर गांव निवासी मीनू ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपने मंगेतर संतोष, उसकी बहन सुमन और पिता बाबूलाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, करीब छह माह पहले उसकी शादी सरोजनीनगर निवासी संतोष से तय हुई थी। आरोप है कि विवाह का भरोसा देकर संतोष ने कई बार उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। गोदभराई के दौरान पीड़िता के परिजनों ने नकद, सोने के आभूषण समेत करीब तीन लाख रुपये दिए थे। इसके बाद आरोपी पक्ष ने स्विफ्ट डिजायर कार की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर अतिरिक्त एक लाख रुपये देने की बात होने के बावजूद शादी तोड़ने की धमकी दी गई। युवती का आरोप है कि 21 जून को प्रस्तावित विवाह से पहले संतोष ने बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती होने का नाटक किया, जबकि वह दूसरी युवती से शादी की तैयारी कर रहा है। पीड़िता ने आरोपियों तथा कथित रूप से सहयोग करने वाले अस्पताल के डॉक्टर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के मलेथा मजरा बरसिंधी गांव निव
-
युवती ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहारसार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन थाना क्षेत्र के मकूर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के मलेथा मजरा बरसिंधी गांव निवासी कलावती ने पुलिस
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर तहसील के मेथीटीकुर में आयोजित समारोह में घनश्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव। नवाबगंज विकासखंड के अजगैन-मुंशीगंज मार्ग पर भौली गांव के पास शनिवार को
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (एनईईटी) परीक्षा की तैयारियो