घर का रोशनदान तोड़ लाखों के जेवर चोरी, कार्रवाई न होने पर एसएसपी से गुहार
-
By
Admin
Published - 20 June 2026 12 views
सोमेन्द्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के मलेथा मजरा बरसिंधी गांव निवासी कलावती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर घर में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, 17-18 जून की रात चोरों ने घर के पीछे का गेट और रोशनदान तोड़कर घर में प्रवेश किया तथा पांच जोड़ी चांदी के कंगन, तीन चांदी की करधनी, पांच सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, तीन जोड़ी सोने की झुमकी, एक चांदी का बिछुवा, एक सोने की अंगूठी, बच्चियों की दो जोड़ी बालियां, एक नेकलेस सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
पीड़िता का आरोप है कि घटना वाली रात उसने दरबारीखेड़ा निवासी रामचंद्र, उसके भांजे शिवा, आल्हा तथा कुछ अन्य लोगों को घर के आसपास देखा था, इसलिए उन्हें चोरी का संदेह है। कलावती का कहना है कि उसने थाना माखी में शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर उसने पुलिस अधीक्षक से संदिग्धों से पूछताछ कर मुकदमा दर्ज करने और चोरी का खुलासा कर न्याय दिलाने की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के मलेथा मजरा बरसिंधी गांव निव
-
युवती ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहारसार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन थाना क्षेत्र के मकूर
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के मलेथा मजरा बरसिंधी गांव निवासी कलावती ने पुलिस
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर तहसील के मेथीटीकुर में आयोजित समारोह में घनश्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव। नवाबगंज विकासखंड के अजगैन-मुंशीगंज मार्ग पर भौली गांव के पास शनिवार को
-
सोमेंद्र नाथसार्थक संवाददाता उन्नाव 21 जून को आयोजित होने वाली नीट (एनईईटी) परीक्षा की तैयारियो