हाईवे हादसे में किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
By
Admin
Published - 15 June 2026 17 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
गंगाघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान शुक्लागंज के सरोजनी नगर निवासी पप्पू (40) पुत्र डोरी के रूप में हुई है। बताया गया कि वह कानपुर के रामादेवी स्थित अपने ससुराल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी वाहन की चपेट में आने से हादसा हो गया।
पप्पू खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में शोक का माहौल छा गया।
सूचना पर पहुंची गंगाघाट थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावथाना बांगरमऊ पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज बांगरमऊ थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव नगर पालिका परिषद उन्नाव के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हुए सड़
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोमवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हाद
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पता पूछने को लेकर हुए विव