तीन साल बेमिसाल: नगर पालिका अध्यक्ष ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां
-
By
Admin
Published - 15 June 2026 7 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
नगर पालिका परिषद उन्नाव के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को विशाल कॉन्टिनेंटल में आयोजित प्रेस वार्ता में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखा। उन्होंने नगर विकास, स्वच्छता, सड़क एवं नाली निर्माण, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था तथा शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
प्रेस वार्ता के दौरान “जन-जन का विश्वास, विकास का नया इतिहास” और “तीन साल बेमिसाल” जैसे संदेशों वाले बैनर आकर्षण का केंद्र रहे। अध्यक्ष ने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास से नगर में विकास कार्यों को नई गति मिली है तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने आगामी विकास योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत करते हुए शहर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावथाना बांगरमऊ पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज बांगरमऊ थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव नगर पालिका परिषद उन्नाव के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हुए सड़
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोमवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हाद
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पता पूछने को लेकर हुए विव