गंगा एक्सप्रेसवे के पास पलटी कार, एक ही परिवार के चार लोग घायल
-
By
Admin
Published - 15 June 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सोमवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए, जबकि चार अन्य यात्री सुरक्षित बच गए।
जानकारी के अनुसार, उन्नाव के सिविल लाइन निवासी एक परिवार उत्तराखंड से अपने घर लौट रहा था। कार में कुल आठ लोग सवार थे। सुबह करीब 6:30 बजे गंगा एक्सप्रेसवे के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार पलट गई।
दुर्घटना में पुष्पा, अंजली, अदिति और अभय घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य चलाकर घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस के अनुसार कार में सवार अन्य चार लोग सुरक्षित हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावथाना बांगरमऊ पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज बांगरमऊ थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव नगर पालिका परिषद उन्नाव के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हुए सड़
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोमवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हाद
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पता पूछने को लेकर हुए विव