एक लाख का दूसरा इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार, उन्नाव पुलिस को बड़ी सफलता
-
By
Admin
Published - 15 June 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
आज बांगरमऊ थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में हत्या के मामले में वांछित एक लाख रुपये के इनामी अभियुक्त शानू उर्फ मुन्ना कालिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे आगरा एक्सप्रेसवे के गंजमुरादाबाद रोड ओवरब्रिज के नीचे से दबोचा।
गौरतलब है कि 9 जून को बांगरमऊ कस्बे में बाबा मिलन सिंह की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों शानू और इजराइल पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में इजराइल घायल हुआ, जिसे सीएचसी बांगरमऊ में मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने दूसरे इनामी आरोपी शानू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार हत्या प्रकरण में नामजद पांचों और एक प्रकाश में आए अभियुक्त के विरुद्ध कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावथाना बांगरमऊ पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज बांगरमऊ थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव नगर पालिका परिषद उन्नाव के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हुए सड़
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोमवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हाद
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पता पूछने को लेकर हुए विव