ओवरटेक के प्रयास में बाइक कार से टकराई, युवक गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 15 June 2026 16 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सफीपुर क्षेत्र में लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सोमवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
आसीवन थाना क्षेत्र के पश्चिम निवासी हाफिज वारिस (25) पुत्र नबी शेर खां अपनी ससुराल दरौली गांव से घर लौट रहे थे। शाम करीब पांच बजे मुशीराबाद गांव के पास उन्होंने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी कार से जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाफिज वारिस उछलकर सड़क किनारे पानी से भरी खंती में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक व प्रधान प्रतिनिधि रिजवान अहमद ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को अपनी कार से मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर पंकज वर्मा ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावथाना बांगरमऊ पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव आज बांगरमऊ थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव नगर पालिका परिषद उन्नाव के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव गंगाघाट थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हुए सड़
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोमवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे के निकट एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हाद
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पता पूछने को लेकर हुए विव