माध्यमिक शिक्षा विभाग में करोड़ों के घोटाले की जांच तेज, बाबू निलंबित
-
By
Admin
Published - 31 May 2026 10 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
उन्नाव। माध्यमिक शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय घोटाले को लेकर प्रशासनिक और विभागीय कार्रवाई तेज हो गई है। शिक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के एरियर, बोनस व अन्य देयकों के भुगतान के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग की पुष्टि होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लिपिक सागर कपूर को निलंबित कर दिया गया है।
डीआईओएस सुनील दत्त द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में करीब 2.67 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर की है। जांच में डीआईओएस कार्यालय के लिपिक सागर कपूर और एमआरआरएस इंटर कॉलेज के प्रधान लिपिक अमित कुमार मिश्रा की कथित मिलीभगत सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार ट्रेजरी से जारी धनराशि अमित मिश्रा के खाते में पहुंची। जिलाधिकारी की ओर से भी स्वतंत्र जांच कराई जा रही है। प्रशासन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव। माध्यमिक शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय घोटाले को ले
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रिजर्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाति
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र एवं विभिन्न थानों क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। जनपद उन्नाव की साइबर हेल्प डेस्क ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज रविवार जनपद में दो पालियों में आयोजित बीएड