उन्नाव पुलिस लाइन में वामा सारथी का समर कैंप, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
-
By
Admin
Published - 31 May 2026 5 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
उन्नाव। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन में समर कैंप और बुक फेयर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वामा सारथी की जनपदीय अध्यक्षा नीतू सिंह के नेतृत्व और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। समर कैंप का उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और अनुशासन को बढ़ावा देना रहा।
कैंप में बच्चों के लिए योग सत्र, पेंटिंग प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर समेत कई गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बुक फेयर में बच्चों और अभिभावकों ने विभिन्न विषयों की पुस्तकों का अवलोकन किया और पढ़ने में रुचि दिखाई।
कार्यक्रम के समापन पर नीतू सिंह और क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह ने प्रतिभागी बच्चों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव। माध्यमिक शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय घोटाले को ले
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रिजर्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाति
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र एवं विभिन्न थानों क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। जनपद उन्नाव की साइबर हेल्प डेस्क ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज रविवार जनपद में दो पालियों में आयोजित बीएड