शातिर नकबजन गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
-
By
Admin
Published - 31 May 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर नकबजन गिरोह के तीन सदस्यों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में थाना बांगरमऊ पुलिस ने राज कश्यप उर्फ रजत, राजा कश्यप तथा साहिल उर्फ मो. रहमान उर्फ राहुल उर्फ छोटू इस्मैकिया के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरोह जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी और नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देता था तथा अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई मोटरसाइकिल का उपयोग वारदातों में करता था। 19 मार्च 2026 को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया था। जांच में इनके संगठित गिरोह के रूप में सक्रिय होने की पुष्टि हुई। जिलाधिकारी द्वारा गैंग चार्ट अनुमोदित किए जाने के बाद थाना बांगरमऊ में गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव। माध्यमिक शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय घोटाले को ले
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रिजर्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाति
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र एवं विभिन्न थानों क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। जनपद उन्नाव की साइबर हेल्प डेस्क ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज रविवार जनपद में दो पालियों में आयोजित बीएड