उन्नाव में परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 20 बिछड़े दंपतियों का हुआ पुनर्मिलन
-
By
Admin
Published - 31 May 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र एवं विभिन्न थानों की महिला हेल्पडेस्क द्वारा सराहनीय पहल करते हुए 20 विवादित पति-पत्नी जोड़ों को आपसी मतभेद भुलाकर पुनः साथ रहने के लिए राजी कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वामा सारथी की जनपदीय अध्यक्षा नीतू सिंह ने की, जबकि क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह उपस्थित रहीं।
परिवार परामर्शदाताओं और महिला हेल्पडेस्क टीम ने दंपतियों की काउंसलिंग कर उनके बीच चल रहे विवादों का समाधान कराया और परिवारों को टूटने से बचाने का प्रयास किया। महिला थाना से 5, बांगरमऊ से 4, परिवार परामर्श केंद्र से 3, बारासगवर से 2 तथा आसीवन, दही, बिहार, अचलगंज, सोहरामऊ और कोतवाली सदर से एक-एक जोड़े का सफल समझौता कराया गया। इस कार्य में सलाहकारों, चिकित्सकों एवं पुलिस टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव। माध्यमिक शिक्षा विभाग में करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय घोटाले को ले
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रिजर्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शाति
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र एवं विभिन्न थानों क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। जनपद उन्नाव की साइबर हेल्प डेस्क ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नाव आज रविवार जनपद में दो पालियों में आयोजित बीएड