उन्नाव में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 19 डंपर जब्त
-
By
Admin
Published - 22 May 2026 17 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 डंपरों को जब्त किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टास्कफोर्स ने दही थाना क्षेत्र में दो दिवसीय सघन अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए सभी डंपरों को दही थाने में निरुद्ध कराया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) संजीव कुमार सिंह ने बताया कि जब्त वाहनों पर बॉडी बढ़ाने, ओवरलोडिंग, नंबर प्लेट में गड़बड़ी, रिफ्लेक्टर की कमी और प्रेशर हॉर्न लगाने जैसे आरोप पाए गए। इस कार्रवाई से खनन एवं परिवहन विभाग को करीब 5 लाख 24 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।
अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार सिंह, खनन अधिकारी मनीष, नायब तहसीलदार सदर यशवंत और दही थाने की पुलिस टीम शामिल रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और नियम विरुद्ध परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव पुलिस ने बीघापुर, अचलगंज और सदर कोतवाली क्षेत्र में
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना बिहार पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 ड
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम त
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने विकास भवन सभागार में
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के अमरपुर आंव गांव में एक महिला ने पड़ोस के