आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, दो युवक गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 22 May 2026 4 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। देवखरी चौकी के पास अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ जनपद के कर्नलगंज निवासी अमित और मोहित लखनऊ से फर्रुखाबाद अपने घर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे एक्सप्रेसवे पर उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई।
हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस की मदद से दोनों को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। वहीं क्षतिग्रस्त कार हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव पुलिस ने बीघापुर, अचलगंज और सदर कोतवाली क्षेत्र में
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के थाना बिहार पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 ड
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम त
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने विकास भवन सभागार में
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव के बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के अमरपुर आंव गांव में एक महिला ने पड़ोस के